आरा, अगस्त 5 -- आरा, हिप्र.। इंटर स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले मान्यता प्राप्त सभी शिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-28 के लिए इंटर में स्पॉट नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से तिथि विस्तारित की गई है। ओएफएसएस प्रणाली से स्पॉट नामांकन के लिए समिति की ओर से इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में 25 जून से नौ जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी। विद्यार्थियों की हित को ध्यान में रखते हुए समिति ने स्पॉट नामांकन के लिए पांच से 11 अगस्त तक संबंधित इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए तिथि विस्तारित की गयी है। संबंधित शिक्षण संस्थान की ओर से ओफएसएस पोर्टल पर प्रत्येक नामांकित विद्यार्थियों के नामांकन को समय पर ऑनलाइन अपडेट करेंगे। यह भी पढ़ें- इंटर में स्पॉट एडमिशन आज से छूटे विद्यार्थियों को एक और मौका ...