इंटर में स्पॉट नामांकन की तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई
भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर सत्र 2026-28 में स्पॉट नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संयुक्त सचिव (ओएफएसएस) द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब छात्र-छात्राएं 5 से 11 अगस्त तक राज्य के सभी मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों और स्कूलों में स्पॉट नामांकन करा सकेंगे। समिति ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। समिति ने निर्देश दिया है कि संबंधित संस्थान प्रत्येक नामांकित छात्र-छात्रा का विवरण ओएफएसएस पोर्टल पर समय पर अपडेट करें। सभी नामांकन की ऑनलाइन प्रविष्टि 12 अगस्त तक हर हाल में पूरी करनी होगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट नामांकन से संबंधित अन्य सभी नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। यह भी पढ़ें- इंटर में स्पॉट नामांकन के लिए तिथि बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.