इंटर में स्पॉट एडमिशन 27 जून से एक जुलाई तक, आज से आवेदन होगा जमा
बेगुसराय, जून 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए तीसरी चयन सूची जारी होने के बाद रिक्त बची सीटों पर स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया है।
स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया इंटर में स्पॉट एडमिशन 27 जून से एक जुलाई तक लिया जाएगा। समिति द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, ऐसे छात्र जिन्हें अब तक किसी भी चयन सूची में जगह नहीं मिली है या जिन्होंने ओएफएसएस के माध्यम से आवेदन नहीं किया था, वे स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस बाबत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के संयुक्त सचिव ने डीईओ को दिशा निर्देश जारी किया है।
आवेदन करने की तिथियां सूचना के मुताबिक, इच्छुक छात्र 25 एवं 26 जून को आवेदन पत्र संबंधित संस्थानों में जमा करेंगे। इसके बाद शिक्षण संस्थान 27 जून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.