इंटर में सीटें बढ़ाने की मांग पर जैक पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ता
रांची, जून 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के सरकारी व अल्पसंख्यक इंटरमीडिएट कॉलेजों में 11वीं और 12वीं की सीटों में वृद्धि की मांग को लेकर एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) कार्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि 22 जून को जैक अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर राज्य के छात्र-छात्राओं के हित में इंटरमीडिएट सीटों में तत्काल बढ़ोतरी की मांग की गई थी। संगठन का आरोप है कि अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जैक कार्यालय में संयुक्त सचिव दीप्ति कुमारी के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की इस मुद्दे पर तीखी नोकझोंक भी हुई। यह भी पढ़ें- बिहार में फिर भड़केगी छात्र आंदोलन की चिंगारी, छात्र नेता दिलीप ने BSSC को दी बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.