रामपुर, अप्रैल 30 -- रामपुर। आईसीएसई एवं आईएससी का गुरुवार को रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें शिवांगी सिंह ने इंटर में 91 प्रतिशत अंक और हाईस्कूल में अंश चन्देल ने 96 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाहबाद रोड पर ग्राम लदोरा नारायणपुर स्थित साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल जिले का एकमात्र आईसीएस एवं आईएससी विद्यालय है। इस वर्ष कक्षा दस में कुल 106 परीक्षार्थी एवं कक्षा 12 में कुल 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। गुरुवार को घोषित परिणाम के अनुसार, इंटरमीडिएट में 47 विद्यार्थियों ने एवं दसवीं में 106 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इंटरमीडिएट में शिवांगी सिंह ने 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, 82.25% अंक प्राप्त कर रियाजुल हसन द्वितीय स्थान और 82% अंक प्राप्त कर काजल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा दस में अंश चन्देल ने 96 प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.