चम्पावत, अप्रैल 30 -- योगेश जोशी, चम्पावत। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इंटरमीडिएट में वर्तिका पांडेय और हाईस्कूल मे उत्कर्ष सक्टा स्कूल टॉपर बने। माउंट कार्मल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा घोषित किया गया। चम्पावत जिले में एकमात्र स्कूल माउंट कार्मल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सिस्टर शैली देवासी ने बताया कि इंटरमीडिएट में छात्रा वर्तिका पांडेय ने 95 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रिया गोस्वामी ने दूसरा और 85 फीसदी अंकों के साथ विकास विश्वकर्मा और स्नेहा देउपा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में उत्कर्ष सक्टा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाईस्कूल में 93.4 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.