मुजफ्फर नगर, मई 14 -- खतौली। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड के इंटर मीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमे लाल दयाल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने टॉप किया। वेदिका चौहान ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि सुहानी आर्य ने 94.4 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गोल्डन हार्ट एकाडेमी के बच्चों में इशिका मोघा ने 94.4 प्रतिशत अंक लाकर विधालय का नाम रोशन किया है। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम का परिणाम घोषित किया गया। जिसमे लाल दयाल पब्लिक स्कूल की छात्रा वेदिका चौहान ओर सुहानी आर्य के अलावा स्वास्ति आर्य ने 92.4 प्रतिशत,वंशिका ने 91 प्रतिशत,दिव्यांशी ने 84.2 प्रतिशत,रचित ने 83.4 प्रतिशत,चेतना ने 82.2 प्रतिशत,जकिरा ने 80.8 प्रतिशत, ओर तनु तोमर ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय का नाम रोशन किया। ...