काशीपुर, मई 13 -- काशीपुर, संवाददाता। सीबीएसई इंटर की परीक्षा में फेल होने से आहत महुआखेड़ा गंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने फांसी लगाकर संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को सुपुर्दगी में देने की मांग की। महुआखेड़ा गंज के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद सिंह का पुत्र 17 वर्षीय पुत्र द्रोण चौधरी हैरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर का छात्र था। उसने सीबीएसई से इंटर की परीक्षा दी थी। बुधवार को द्रोण परीक्षा परिणाम देखने गया था। बताया जा रहा है कि वह दो विषय में फेल हो गया था। घर लौटने पर वह सीधे बाथरूम में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर मां सीमा ने द्रोण को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न...