उरई, अप्रैल 24 -- माधौगढ़। रेंडर थाना क्षेत्र के ग्राम सुलखना में इंटर में फेल होने पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। रिजल्ट आने के वक्त छात्रा घर पर अकेली थी। भाई के मुताबिक बहन बायोलॉजी लिए हुए थी। तीन विषयों में असफल होने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सुलखना गांव के रहने वाले राजबहादुर जाटव की 18 वर्षीय पुत्री राधा गंभीर सिंह इंटर कॉलेज छिरिया सलेमपुर में पढ़ती थी। राजबहादुर गुरुवार दोपहर कोंच चले गए, जबकि उनकी पत्नी गुड्डी देवी पड़ोस में हुई एक गमी में चली गईं। वहीं भाई शिवम भी किसी काम से बाहर गया था। राधा घर में अकेली थी। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में दोबारा फेल होने पर छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर शाम करीब साढ़े चार बजे राधा ने अपना इंटर का रिजल्ट देखा। वह तीनों विषयों में असफल हो गई थी। फेल होने से निराश राधा ने अपन...