औरंगाबाद, मई 11 -- जिले के 238 इंटर विद्यालयों में नामांकन के लिए मंगलवार को आखिरी दिन होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा ओएफएसएस (ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स) के तहत जो पहली सूची जारी की गई है। उसके लिए नामांकन का आखिरी दिन मंगलवार को है। इसके बाद दूसरी सूची, तीसरी सूची और फिर ऑन स्पॉट नामांकन के लिए सूचना जारी होगी। जानकारी के अनुसार जिले में 238 इंटर विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 92 राजकीयकृत विद्यालय पूर्व के हैं जबकि 146 नए इंटर विद्यालय हैं। सभी हाई स्कूलों को इंटर में उत्क्रमित करने के बाद यहां नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- सूबे के 40 फीसदी स्कूल-कॉलेजों में इंटर नामांकन शून्यनामांकन प्रक्रिया इंटर कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं इंटर कॉलेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.