रामगढ़, मई 9 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय रामगढ़ कैंट के छात्राओं ने जैक इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय का परीक्षाफल 99% रहा। महाविद्यालय से कला, विज्ञान व वाणिज्य तीनों संकाय मिलकर 222 छात्राओं ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जिसमें से 220 छात्राएं पास हुई, इसमें से 154 छात्राएं प्रथम श्रेणी एवं शेष द्वितीय श्रेणी से पास हुई है। विज्ञान में नेहा कुमारी 448 अंक लाकर महाविद्यालय के टॉपर बनी, तो वहीं कला में ईशा नाज 443 अंक व वाणिज्य में संजना कुमारी 315 अंक लाकर महाविद्यालय की टॉपर बनी। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर उमा सेन गुप्ता ने छात्राओं की सफलता पर बधाई दिया और भविष्य में और मेहनत करने की सलाह दी। वहीं महाविद्यालय की अध्यक्ष ममता देवी विधायक, सचिव नीलम कुमारी जिला शिक्षा पदाधिक...