बदायूं, अप्रैल 25 -- इंटरमीडिएट की छात्रा ने गणित विषय में कम अंक आने से आहत होकर जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी शहर के स्कूल में इंटर की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार को रिजल्ट आया जिसमें उसकी मेहनत के अनुसार अंक नहीं आया। जिससे उसका हौसला टूट गया और उसने घर में गेहूं में लगाने के लिए राखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। यह भी पढ़ें- फेल होने के डर से छात्रा ने दी दी जान, फर्स्ट डिवीजन हुई पास दवाई का सेवन करते ही छात्रा की हालत बिगड़ गई तो परिवार के लोग बरेली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत ग...