गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। जिले में इंटरमीडिएट में 80.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि हाईस्कूल में 90.85 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। इंटर में कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आस्था दूबे ने जिला टॉप किया है उन्हें 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। हाईस्कूल में संस्कार इंटर कॉलेज पाली की छात्रा दिव्या यादव ने 95.6 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट में फूलमती इंटर कॉलेज हर्दीचक की सुप्रिया शर्मा ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के निखिल मद्देशिया ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह ...