फतेहपुर, अप्रैल 30 -- फतेहपुर, संवाददाता। आईसीएसई ने गुरुवार को आईसीएससी हाईस्कूल तथा आईएससी इंटरमीडियट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इंटर में संत जांस स्कूल की आराधना वर्मा तो हाईस्कूल में प्लेवे स्कूल के अम्बर बाजपेई जिला टॉपर्स बने। इंटर में आरवीएस स्कूल के छात्रो ने भी बाजी मारी। स्कूलों में परिणाम आने के बाद जश्न मनाया गया। स्कूल परिवार ने मेधाओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। एक ओर जहां छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाकर झूम उठे तो वहीं अभिभावक भी अपने पाल्यों के इस कामयाबी पर इतराते नजर आए। आईसीएसई की दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे। जिले के सभी बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। नतीजों को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्सुकता थी। पूर्वाह्न ग्यारह बजे नत...