बागपत, अप्रैल 24 -- बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इंटरमीडिएट में श्रीराम इंटर कॉलेज पुसार की छात्रा अवि तोमर ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में चौथा और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले में इंटरमीडिएट में 13418 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 11024 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिले में इंटरमीडिएट छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.04 फीसदी रहा। इन सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जानने का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। 4 बजे घोषित हुए परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से श्रीराम शिक्षा मन्दिर इंटर कॉलेज का जलवा बरकरार रहा। यह भी पढ़ें- UP Board 12th Result 2026: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद के टॉप 10 टॉपर, देखें पूरी लिस्ट पुसार स्थित स्कूल की छात्रा...