चंदौली, फरवरी 21 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में शुक्रवार को बारहवीं में भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि हाईस्कूल में मार्केटिंग एंड सेल्स, फिजिकल एक्टीवीटी ट्रेनर तथा डाटा साइंस की परीक्षा हुई। इसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सुबह हाईस्कूल के मार्केटिंग एंड सेल्स में पंजीकृत एक, फिजिकल एक्टीवीटी ट्रेनर में पंजीकृत 80 तथा डाटा साइंस में पंजीकृत 32 परीक्षार्थी में सभी उपस्थित रहे। वहीं इंटर में भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 2763 परीक्षार्थी में 2710 उपस्थित रहे जबकि 53 अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की जिला समन्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.