लखनऊ, जून 29 -- बिहार और उन्नाव के इंटर फेल और अनपढ़ युवक साइबर ठगी की फर्जी कंपनियां बनाकर आईएएस, आईपीएस समेत पढ़े लिखे लोगों को आसानी से अपने जाल में फंसाकर रुपए ऐंठ रहे हैं। आरोपियों ने कंपनियों के लिए कूटरचित तरीके से निजी बैंकों में खाते खुलवाए थे। फिर साइबर ठगों को खाते देकर उसमें कमीशन मंगवाते थे। साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने साइबर ठगी करके करोड़ों रुपए के लेनदेन करने वाले अंतरराज्यीय कारपोरेट साइबर ठग गिरोह का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आवास विकास योजना के लाइट हाउस के ब्लॉक-के में फ्लैट नंबर ए/1010 से चार ठगों को पकड़ा है। तीन युवक बिहार चंपारण सुगौली के सुगांवडीह के हैं। इनमें निप्पु कुमार अनपढ़ मजदूर है। मनीष कुमार 11वीं पास करके कॉस्मेटिक क...