सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा-2026 से छूटे या वंचित छात्र-छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम अवसर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 9 और 10 अप्रैल 2026 को हर हाल में प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद किसी भी छात्र को मौका नहीं मिलेगा। डीआईओएस के अनुसार यदि किसी विद्यालय के सभी परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूटी है तो परीक्षा उसी विद्यालय में कराई जाएगी। वहीं कहीं-कहीं एकल रूप से छूटे विद्यार्थियों की परीक्षा जनपद मुख्यालय स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। सभी परीक्षाएं मुख्य परीक्षा की तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। भूगोल के लिए आकाश जैन (जेवी जैन इंटर कॉलेज), गृह विज्ञान के लिए किश्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.