इंटर पास युवक ने 9 साल तक जेई को लगाया चूना, खुद को RBI अफसर बताकर ठगे 95 लाख
प्रमुख संवाददाता, मई 27 -- UP News: यूपी के कानपुर में इंटर पास युवक ने आरबीआई का अफसर बन पुलिस आवास विकास निर्माण निगम के जेई से 95 लाख रुपये ठग लिए। शातिर ने यह राशि पिछले नौ साल में अपने और पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराई। पीड़ित ने पॉलिसी लैप्स होने पर गूगल से नंबर खोजा था। इसके बाद ठग पैसा रिफंड कराने के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराता रहा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शारदानगर निवासी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस आवास निर्माण निगम में जेई थे। उन्होंने 28 बीमा पॉलिसी ली थीं। किस्त जमा न होने के चलते 22 पॉलिसी लैप्स हो गईं। पैसा रिफंड कराने के लिए उन्होंने 2017 में गूगल पर नंबर सर्च किया। वह आरबीआई की फिशिंग वेबसाइट पर पहुंच गए, जहां से एक मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.