गोपालगंज, फरवरी 5 -- गोपालगंज। जिले में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान गुरुवार को नकल के आरोप में एक छात्र को निष्कासित कर दिया गया। यह कार्रवाई उत्क्रमित उच्च विद्यालय मछागर लच्छीराम, हथुआ स्थित परीक्षा केंद्र पर की गई। नकल की पुष्टि होने के बाद केंद्राधीक्षक एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा संबंधित छात्र को परीक्षा से निष्कासित किया गया। परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पहली पाली में विज्ञान तथा दूसरी पाली में कला संकाय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पालियों में कुल 36,990 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 353 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.