भभुआ, फरवरी 11 -- जिले के 37 केंद्रों पर ऐच्छिक विषयों म्यूजिक व साइंस की परीक्षा ली गई प्रशासनिक चौकसी के बीच समयबद्ध और कदाचारमुक्त रही परीक्षा प्रक्रिया (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के 37 केंद्रों पर बुधवार को इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त माहौल में ली गई। आधिकारिक खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार, दोनों पालियों को मिलाकर कुल 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं है। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक सख्ती और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी रही। प्रथम पाली में म्यूजिक विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में 277 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 268 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 9 अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्रों पर समय से प्रवेश, जांच व्यवस्था और शांत वातावरण में ...