इंटर परीक्षा में सिल्ली इंटर कॉलेज का प्रदर्शन संतोषजनक
रांची, मई 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली इंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष संतोषजनक रहा। कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस में 418 अंक प्राप्त कर अंजनी साव टॉपर रहे। आर्ट्स में 394 अंक के साथ कलावती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कॉमर्स में 420 अंक लाकर अर्जुन स्वर्णकार टॉपर बने। आर्ट्स संकाय में कुल 458 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 452 सफल रहे। साइंस में 126 में से 78 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि कॉमर्स में 70 में से 64 छात्र सफल रहे। कॉलेज के सचिव श्रवण कुमार सिंह और प्राचार्य शंकर महतो सहित सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- सावंत इंटर कालेज का रिजल्ट रहा शानदार
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.