औरंगाबाद, जनवरी 30 -- दाउदनगर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर दाउदनगर अनुमंडल प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संधारण और सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की पूर्ण कार्यशीलता सुनिश्चित कर दी गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले परीक्षार्थियों अथवा अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.