भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इन्टरमीडिएट वार्षिक सैद्धान्तिक परीक्षा 2026 के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों, उनके अभिभावक, शिक्षण संस्थान के प्रधान, सैद्धान्तिक परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षकों की सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। इसका दूरभाष नंबर-0612-2232257 या 0612-2232227 है। परीक्षा संचालित होने के क्रम में किसी प्रकार की समस्या होने पर समिति के नियंत्रण कक्ष को सूचित कर समस्या का त्वरित समाधान प्राप्त किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष एक फरवरी से सुबह छह बजे से 13 फरवरी तक शाम छह फरवरी तक तीन पालियों में कार्यरत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.