भागलपुर, फरवरी 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन कहलगांव अनुमंडल के कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 1772 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 1733 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 39 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दोनों पालियों में शारदा पाठशाला परीक्षा केंद्र पर चार, गणपत सिंह उच्च विद्यालय में एक, सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय में छह, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कलगीगंज में पांच छात्राएं अनुपस्थित रहीं। वहीं अन्य केंद्रों में बीपी बर्मा कॉलेज में चार, मध्य विद्यालय गांगुली में आठ, प्राथमिक विद्यालय बंदरा बगीचा में 10 तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशामुंडा में एक परीक्षार्थी अनु...