लखीसराय, फरवरी 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के अलीनगर जनता उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारी की पोल खुलकर सामने आया। परीक्षा के दौरान पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी बरियारपुर गांव निवासी मणिलाल की 16 वर्षीय पुत्री माही कुमारी सह इंटर परीक्षार्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, लेकिन केंद्र पर उसके प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड तक की कोई व्यवस्था मौजूद नहीं थी। इससे परीक्षा केंद्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़ा हो गया। स्थिति यह रही कि स्कूल प्रशासन बीमार परीक्षार्थी को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के बजाय उसके परिजन को ढूंढने में अधिक व्यस्त नजर आया। मौके पर मौजूद शिक्षक और कर्मियों द्वारा पीड़िता के लिए प्राथमिक चिकित्स...