मुंगेर, फरवरी 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गुरुवार को जिले में 25 केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित इंटर की परीक्षा तीसरे दिन भी कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में आयोजित की गई। जिला प्रशासन की ओर से कदाचार एवं शांतीपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह से सजग दिखे। परीक्षार्थी को जूता एवं मौजा पहनकर परीक्षा केन्द्र जाने की अनुमति नहीं दी गई। तीसरे दिन प्रथम पाली में कुल 11141 परीक्षार्थी में 10952 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 189 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर द्वितीय पाली में कुल 3324 परीक्षार्थियों में 43270 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में भैतिक शास्त्र की परीक्षा ली गई। वहीं दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा आयोजित की गई। एक भी मुन्न्ना भाई गिरफ्तार नहीं किया...