नवादा, फरवरी 4 -- नवादा, नगर संवाददाता इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे मंगलवार को भी नकलचियों पर सख्ती जारी रही। पहली पाली में ज्ञान भारती स्कूल से एक छात्रा को निष्कासित किया गया। वहीं दूसरी पाली में डीएम रवि प्रकाश ने निरीक्षण करते गांधी इंटर स्कूल नवादा से एक परीक्षार्थी तथा बालिका इंटर स्कूल नवादा से एक परीक्षार्थी को पकड़ा। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल तीन परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया, जिन्हें परीक्षा से निष्कासित करते हुए नियमानुकूल कार्रवाई की गई है। साथ ही परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग में लापरवाही बरतने से संबंधित वीक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश दिया गया है। इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा के दूसरे दिन द्वितीय पाली में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने राजेन्द्र मेमोरियल वीमेंस कॉलेज नवादा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.