गोपालगंज, मार्च 25 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बुधवार को आयोजित एक समारोह में इंटर आर्ट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनन्या कुमारी को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से बीडीओ सुनील कुमार मिश्र, बीईओ अशोक कुमार सिंह, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सहित कई शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने अनन्या की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया और उसे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि अनन्या कुमारी की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। छात्रों से अपील की कि वे नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.