भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के छह केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार तक सभी कॉपियों की जांच पूरी हो गई। वहीं बुधवार तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर मूल्यांकन के सभी आंकड़ों को अपलोड कर दिया गया। इस बार जिले में छह मूल्यांकन केंद्रों पर दो लाख 75 हजार कॉपियों की जांच हुई। इनमें विभिन्न केंद्रों से कुल 27 कॉपियां बिना जांचे ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को वापस भेज दी गईं।उर्दू विषय की कॉपियों के बंडल में मैथिली विषय की कुछ कॉपियां भी मिलीं। विषय अलग होने के कारण इन कॉपियों का मूल्यांकन नहीं किया गया। इनमें छह कॉपियों को जिला स्कूल केंद्र से तकनीकी गड़बड़ी के कारण लौटाया गया। कुछ कॉपियों पर एक ही बारकोड दो बार अंकित था, जबकि कई उत्तरपुस्तिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.