मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता इंटर परीक्षा को लेकर इस बार 3500 वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये वीक्षक इस बार लगभग 69 हजार परीक्षार्थी की निगरानी करेंगे। इसकी ड्यूटी रैंडमली लगाई गई है। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक को लगाया गया है। परीक्षा के दौरान अगर किसी तरह का कदाचार होता है तो वीक्षक भी इसके लिए जिम्मेवार होंगे। यह निर्देश बुधवार को जिला स्कूल में इंटर परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में दिया गया। केन्द्राधीक्षकों (सीएस) और जिले में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारी के साथ डीईओ अरविन्द कुमार सिन्हा ने यह समीक्षा की। इसमें सभी केन्द्रों से संसाधन की भी रिपोर्ट ली गई। एमएसकेबी सहित अन्य जगहों पर जहां चहारदीवारी की समस्या है, वहां रविवार से पहले बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया। डीईओ ने कहा कि बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.