हाजीपुर, फरवरी 12 -- युवा पर लीड.. हाजीपुर के 50 केंद्रों में 5 केंद्रों पर पहली पाली में एक भी परीक्षार्थी नहीं दोनों पाली में 40 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे हाजीपुर। संवाद सूत्र जिला पदाधिकारी के वर्षा सिंह के निर्देश में बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा अंतिम चरण में है। परीक्षा एक दिन के बाद शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी। जिले के सभी 68 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित की गई। किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार का मामला सामने नहीं आया। बुधवार को पहली पाली में संगीत एवं दूसरी पाली में गृहविज्ञान और इलेक्टिव सब्जेक्ट पेपर 2 की परीक्षा संचालित की गई। जैसा कि अनुमान था परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। हाजीपुर के 50 केंद्रों में 5 केंद्रों पर पहली पाली में एक भी परीक्षार्थी नहीं...