नवादा, फरवरी 3 -- नवादा, निज प्रतिनिधि । जिले के 30 केन्द्रों पर सोमवार से इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच शुरू हुई। पहले दिन परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर कुल 13 परीक्षार्थियों को जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से निष्कासित किया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, पहली पाली में गंगा रानी सिहन्हा इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र से पांच , कन्हाई इंटर स्कूल से तीन और केएलएस कॉलेज परीक्षा केन्द्र से पांच परीक्षार्थी को नकल करते पकड़े जाने पर निष्कासित किया गया। जिन परीक्षार्थियों को परीक्षा में कदाचार के अरोप में निष्कासित किया गया। उनमें केएलएस कॉलेज से छोटू कुमार,अंकुश कुमार, रवीन्द्र कुमार, योगेश्वर कुमार एवं शुभम कुमार,कन्हाई इंटर स्कूल से आरती कुमारी,काजल कुमारी और शिबू कुमारी तथा गंगारानी सिन्हा कॉल...