बांका, फरवरी 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका जिले के कुल 33 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हुई। प्रथम दिन पहली पाली में बायोलॉजी तथा दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा संपन्न हुई। कदाचारमुक्त और व्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विभिन्न केंद्रों पर पदाधिकारियों ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहली पाली में 6667 परीक्षार्थियों में से 6571 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 96 अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में 697 में से 680 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 17 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम दिन किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया। केंद्रों पर शांति, अनुशासन और पारदर्शिता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.