किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज। जिला मुख्यालय के 20 केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन था। दूसरे दिन भी इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हुई। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है। दूसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 5 हजार 859 परीक्षार्थी शामिल हुए व 103 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। प्रथम पाली की परीक्षा में 771 परीक्षार्थी शामिल हुए व 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। दूसरी पाली की परीक्षा में 5075 परीक्षार्थी शामिल हुए व 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है।दूसरे दिन की परीक्षा में भी किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है।दूसरे दिन भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों के गेट को बंद किए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.