बांका, फरवरी 3 -- बांका, एक संवाददाता। इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा द्वारा आरएमके उच्च विद्यालय, बांका, एसएस बालिका उच्च विद्यालय, बांका एवं पीटीजे महिला कॉलेज, बांका में संचालित परीक्षा केंद्रों का आज प्रथम दिन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा वहाँ उपस्थित पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे तथा परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था एवं कदाचार नियंत्रण की सतत निगरानी की जाती रही। परीक्षा प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 12:45 बजे ...