बेगुसराय, मार्च 26 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटर परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी दो अप्रैल तक स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड का पोर्टल खोल दिया गया है और आवेदन जारी है। आवेदन के लिए परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित रोल कोड, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रूटनी आवेदन संख्या प्राप्त होगी, जिसके आधार पर लॉगिन किया जाएगा। निर्धारित शुल्क जमा किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। जिन परीक्षार्थियों को किसी विषय में प्राप्त अंकों पर संतुष्टि नहीं है या उत्तरपुस्तिका की जांच में त्रुटि की आशंका है वे प्रति विषय 120 रुपये शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार छात्र अपने शिक्षण संस्थान, वसुधा केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से भी आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.