इंटर नामांकन को लेकर जिले के स्कूलों को किया गया अलर्ट
मधुबनी, मई 31 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स के माध्यम से इंटर कक्षा में नामांकन प्रक्रिया को लेकर डीईओ तथा इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों के प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। समिति के संयुक्त सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार इंटर नामांकन के लिए द्वितीय चयन सूची 29 मई को प्रकाशित की गई थी। इसके अनुसार, चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 29 मई से 2 जून तक संबंधित संस्थानों में किया जाएगा। निर्देश में कहा गया है कि नामांकन अवधि के दौरान सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, प्राचार्य तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में नामांकन काउंटर स्थापित किए जाएं ताकि भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.