भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ओफएसएस के माध्यम से इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-28 के नामांकन को लेकर नया निर्देश जारी किया है। समिति के अनुसार प्रथम मेधासूची के आधार पर 12 मई तक 11वीं में नामांकन होगा। वहीं नामांकन करने के बाद छात्रों का अपडेट ओएफएसएस पोर्टल पर करना है। भागलपुर जिले के कई छात्रों का अपडेट नहीं किया गया है। समिति ने कहा कि अपडेट की अंतिम तिथि 13 मई तक है। इस निर्धारित अवधि में नामांकन अपडेट नहीं करने की स्थिति में इससे संबंधित सभी जवाबदेही संबंधित प्राचार्य/प्रधानाचार्य की होगी। यह भी पढ़ें- 13 तक ओएफएसएस पर नामांकन को करना होगा अपडेट यह भी पढ़ें- पोर्टल पर नामांकन अपडेट नहीं करने वाले संस्थानों पर होगी कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.