इंटर तक की छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट
बिहारशरीफ, जून 19 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वर्ग एक से इंटर तक की छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। उन्हें विद्यालयों में मार्सल आर्ट व कराटा सीखा जाएगा। ट्रेनर उन्हें 77 दिनों की रोजाना दो घंटे प्रशिक्षण देंगे। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है। ट्रेनरों का चयन किया जा रहा है। स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार यह दिन व समय तय कर सकते हैं। ताकि, अधिक से अधिक छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। एक बैच में न्यूनतम 50 छात्राएं होंगी। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र) यह भी पढ़ें- मनचलों और बदमाशों पर पुलिस दीदी कसेंगी शिकंजा यह भी पढ़ें- छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.