हरिद्वार, अगस्त 30 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में 31 अगस्त और एक सितंबर को इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता (बालक ओपन) का आयोजन होगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 40 डीपीएस विद्यालयों के प्रतिभाशाली बाल तैराक भाग लेंगे। खिलाड़ी विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों व तैराकी के प्रति रुचि बढ़ाना, खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...