सासाराम, अप्रैल 19 -- डेहरी, एक संवाददाता। अल्पसंख्यक प्लस टू बालिका विद्यालय में शनिवार को इंटर जिला टॉपर छात्रा को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान टॉपर छात्रा आंशी कुमारी को विद्यालय प्रबंधन समिति ने मोबइल टैब देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सचिव डॉ. ओपी लाल ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना स्थान स्थापित करने में कामयाब है। प्रधानाचार्य रीना सिंह ने कहा कि आप सभी की प्रतिभा ही आपकी वास्तविक ताकत है। बताया कि इस वर्ष कला संकाय में 93.6 प्रतिशत परिणाम रहा। प्रथम श्रेणी में 25, द्वितीय 57, तृतीय में 21 छात्राएं पास हुई। वहीं विज्ञान संख्या में 96 प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं दसवीं में भी 91 प्रतिशत परिणाम रहे। मौके पर प्रबंध कारिणी समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार, सदस्य राजेश कुमार जैन, शिक्षिका पूर्णिमा श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.