सिमडेगा, मई 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा की पूर्ववर्ती छात्राओं ने जैक बोर्ड के इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की पूर्वती छात्राएं मनु कुमारी, माही कुमारी एवं गुंजा कुमारी ने इंटर की परीक्षा में जिला टॉप-10 में जगह बनाई। मनु कुमारी ने वाणिज्य संकाय में जिला स्तर पर तृतीय स्थान, माही कुमारी ने वाणिज्य संकाय में आठवां स्थान और गुंजा कुमारी ने कला संकाय में पांचवां स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्राओं को शुक्रवार को विद्यालय बुलाकर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता बहनों की संस्कारयुक्त शिक्षा की सफलता है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा सदैव शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.