बेगुसराय, जून 25 -- बरौनी। निपनियां बरौनी स्थित एनसीसी कैंम्प में बिहार व झारखंड एनसीसी निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित इंटर ग्रुप थल सैनिक शिविर के पांचवें दिन गुरुवार को कैडेट्स के बीच शूटिंग चैंपियनशिप व मैप रीडिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समूहों के कैडेट्स ने अपने सैन्य कौशल, एकाग्रता व बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर में बिहार व झारखंड एनसीसी निदेशालय के सभी छह समूहों के लगभग 500 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, गया, हजारीबाग व रांची एनसीसी ग्रुप के कैडेट्स शामिल हैं। सभी प्रतिभागी आगामी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...