इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता 18 से
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बीआरएबीयू के अंतर्गत आयोजित होनेवाली अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का आयोजन 18 एवं 19 अगस्त को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में होगा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. अशोक साह ने बताया कि सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और खेल प्रभारियों को पत्र भेजकर प्रतिभागी टीमों का नामांकन कराने का अनुरोध किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक महाविद्यालयों को निर्धारित प्रवेश प्रपत्र पर प्राचार्य एवं खेल प्रभारी के हस्ताक्षर के साथ 10 अगस्त तक आवेदन जमा करना होगा। प्रतियोगिता के पहले दिन सुबह 9 बजे से प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग होगी। इसके बाद मैच की शुरुआत की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.