इंटर कॉलेज रेसलिंग में घोड़ासहन जेएल एन एम कॉलेज का जलवा,तीन छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक
मोतिहारी, सितम्बर 11 -- घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि। बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज रेसलिंग चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) का आयोजन 9 सितम्बर को तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के खेल परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज, घोड़ासहन के तीन छात्रों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का परचम लहरा दिया। जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि साजन कुमार (सत्र 2025-29) ने 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,बिरेश कुमार (सत्र 2025-29) ने 55 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,प्रदीप कुमार (सत्र 2024-28)ने 82 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- कुश्ती में बगहा का गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.