धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता 16 जनवरी से प्रस्तावित बीबीएमकेयू इंटर कॉलेज युवा महोत्सव अंतर्नाद के आयोजन तिथि एक दिन आगे बढ़ सकती है। 16 को टुसू के अवकाश के कारण कॉलेज प्रशासन की ओर से युवा महोत्सव का तीन दिनी आयोजन 17 जनवरी से शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है। शुक्रवार को पीके राय कॉलेज पहुंचे कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह के समक्ष मामले को प्राचार्य डॉ कविता सिंह ने रखा। अब विश्वविद्यालय की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बताते चलें कि विश्वविद्यालय की ओर से पीके राय मेमोरियल कॉलेज को आयोजन की मेजबानी सौंपी गई है। पीके राय कॉलेज को मेजबानी मिलने के बाद भी कॉलेज परिसर में युवा महोत्सव से संबंधित कोई आयोजन नहीं होगा। तीन दिनी युवा महोत्सव का आयोजन न्यू टाउन हॉल में होगा। युवा महोत्सव में 28 प्रतियोगिताओं (सांस्कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.