काशीपुर, नवम्बर 24 -- काशीपुर, संवाददाता। इंटर कॉलेज में घुसकर कुछ युवकों पर प्रभारी प्रधानाचार्य से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेडागंज प्रभारी प्रधानाचार्य नित्यानन्द मिश्र पुत्र शिवशंकर मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 18 नवंबर को विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर गोलू उर्फ राजेंद्र, मनोज, राजू और उनके साथी जबरदस्ती विद्यालय गेट का ताला खुलवा कर जबरन अंदर आ गए। आरोप है कि उन्होंने राजकीय ड्यूटी के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान उन्होंने थप्पड़ मार कर उनका चश्मा तोड़ दिया। घटना के दौरान बच्चों में भगदड़ भी मच गई थी। इसके बाद अध्यापक कृष्ण मुरारी यादव से धक्का-मुक्की कर फरार हो गए। आईट...