मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एमआईटी में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज फेस्ट-2026 के उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत लीची के पत्तों से बने आकर्षक मुकुट व लीचीपुरम आर्ट से सुसज्जित शॉल भेंट कर किया गया। लीची की आकृति वाला पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। लीचीपुरम आर्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पूरे कैंपस और वृक्षों को लिच्छीपुरम थीम पर सुसज्जित किया गया था।प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के डॉ. विकास दास ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के संस्थापक, पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता एवं मंत्री नीतू तुलस्यान ने चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.