इंटर कॉलेज प्रवक्ता हुए दोष मुक्त
देहरादून, अगस्त 29 -- हरिद्वार। पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में तैनात प्रवक्ता सुनील कुमार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषमुक्त कर दिया। पत्रकारवार्ता के दौरान सुनील कुमार ने बताया कि वर्ष 2021/22 में एक छात्रा द्वारा उन पर यौन उत्पीड़न और अश्लील मैसेज करने का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य ओपी गोनियाल को शिकायत पत्र दिया था। जिस पर प्रबंधक तत्कालीन दयानंद सरस्वती ने रचना पयाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया। चार वर्ष चले मुकदमे में विरोधी कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके जिसके बाद न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि जिन्होंने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज की थी उनके खिलाफ अब मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे। आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानाचार्य और कुछ शिक्षकों द्वारा षडयंत्र के तहत कार्य किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.